पपीता खाने के फायदे और गुण । जानिए पपीता कितना लाभदायक है

पपीता एक ऐसा फल है जिसको लगभग सभी पसंद करते हैं। पपीते का सेवन लोग अलग अलग तरीके से करते है। पपीता का ज्यूस बनाकर, कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर या फिर मीठे पपीते को अपने भोजन में सलाद के रूप शामिल करते हैं। हम आपको पपीते के फायदे और गुण के बारे में बताने जा रहे हैं। पपीता खाना आपके कितना सही है और इससे आपको क्या लाभ हैं इस पोस्ट को पूरा पढ़िए और जानिए।

papita khane ke fayde aur gun papita ka sevan kaise kare papita kaise khaye papita ka khane ke nuksan papita kin rogon me faydemand hai papita ke labh papita kyo hai labhdayak
पपीता खाने के फायदे

पपीता बहुत गुणकारी और शरीर को शक्ति प्रदान करने वाला फल है। पपीते का सेवन करने से मनुष्य के स्वास्थ्य में सुधार आता है और यह आपको हैल्थी और तंदरुस्त रखता है। पेट की बीमारियों में पपीता बहुत असरदार है। आइए जानते हैं पपीते के अनेक फायदे क्या हैं।

पपीता खाने के लाभ और पपीता क्यों खाएं

आंखो की रोशनी को बढ़ाता है

पपीता विटामिन ए और विटामिन सी से भरा होता है। इस कारण पपीता एक बहुत ही असरदार फल है जो आंखों कि रोशनी को बरकरार रखने में मदद करता है। पपीता ज्यादा उम्र के लोगों की अनेक समस्याओं को भी दूर करता है।

रोग प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाता है

बीमारियों से लडने के लिए मानव शरीर में रोग प्रतिरक्षा क्षमता स्ट्रॉन्ग होनी चाहिए। अगर स्वस्थ रहना है तो रोग प्रतिरक्षा शक्ति को कम नहीं होने देना चाहिए। पपीता शरीर में विटामिन सी की पूर्ति करता है जो मनुष्य के शरीर के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखता है।

पीलिया जैसी बीमारी में भी है फायदेमंद

पके हुए पपीते के साथ साथ कचवहा भी पपीता बेकार नहीं है। अगर पीलिया का इलाज करना है तो कच्चा पपीता इसके लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। कच्चे पपीते नियमित रूप से खाने से पीलिया में लाभ मिल जाता है।

कब्ज को भगाए दूर

कब्ज अगर हद से ज्यादा हो जाए तो यह बहुत बड़ी बीमारी बन जाती है। जिन लोगों का पाचन तंत्र सही नहीं होता है उनको अक्सर कब्ज की प्रॉब्लम होती है। पपीता खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। पपीते में फाइबर और पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की पाचन क्रिया को ठीक करते हैं। अगर सुबह खाली पेट पपीता खाया जाए तो अच्छी भूख लगती है तथा पेट में गैस बनने की समस्या भी समाप्त हो जाती है। आप अपने पेट कि समस्या से परेशान हैं तो अपने भोजन में पपीते को भी शामिल करना चाहिए।

वजन को कम करने में सहायक

पपीते में फाइबर्स होते हैं जो वजन को घटाने में मदद करते हैं। अगर आप है हाई वेट जैसी बीमारी से परेशान हैं तो आपको डेली प्रातः एक मीडियम साइज के पपीते का सेवन करना चाहिए। दिन भर मार्केट में काम करने जाते हैं तो जंक फूड भी ख़ा लेते हैं क्योंकि मन नहीं मानता है। इस वजह से पाचन सही से नहीं हो पाता और पेट में गैस तथा फेट बनता है। अगर आप सुबह पपीता खा लेते हैं तो आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

कोलेस्ट्रॉल को करता है कम

पपीता एक शीतलता प्रदान करने वाला फल है। पपीता में मौजूद फाइबर, विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट शरीर के कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं। कोलेस्ट्रोल बढ़ने पर पपीते का नियमित सेवन ठीक रहता है।

  • यह भी पढ़ें: तीन तरह के लोगों को सेब का सेवन नहीं करना चाहिए जानिए क्यों

महिलाओं के लिए है बेस्ट

पपीता महिलाओं के लिए एक बढ़िया खुराक है। इससे शरीर की त्वचा में ग्लो आता है तथा चेहरे को निखरता है। शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है जो कमजोर महिलाओं के लिए बेहतर है। मासिक धर्म साइकिल नियमित नहीं होने तथा अकड़न और दर्द में राहत के लिए पपीता खाना लाभदायक है।

  • यह भी पढ़ें: जानिए कैलुलाह करना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है
नोट:- इन सभी चीजों पर अमल करने से पहले आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
 
पपीता सेवन करने के फायदे के बारे में यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट में बताएं। अगर इसमें आपको कहीं पर भी पढ़ने में त्रुटि हो तो हमे बताएं। ऐसी और भी रोचक, बेहतरीन जानकारी पढ़ना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के न्यूजलेटर को सब्सक्राइब कर लें।

Leave a Comment