घुमने का मन बना लिया है तो जाएँ भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर

अगर आप अपने छुट्टियों को आनंदमयी बनाना चाहते हैं या पाने पार्टनर के साथ किसी खास जगह पर जाकर वक्त बिताना चाहते हैं तो हम आपको घुमने के लिए भारत की ऐसी पांच जगहों के बारे में बताएँगे जो आपके लिए बहुत ही सस्ती और अच्छी साबित हो सकती हैं। भारत देश में घुमने के लिए बहुत ख़ास जगह हैं जिनमे से बहुत से स्थानों पर शायद आप गए भी हों लेकिन हो सकता हैं जिनके बारे में हम बताने जा रहे हैं उनको देखने की और वहां पर जाने की आपकी इच्छा करने लगे।

भारत की पांच सबसे बढ़िया और खूबसूरत जगह जहाँ पर आपको घूमना चाहिए

दोस्त हों या पार्टनर या फिर फैमिली हर कोई अपनों के साथ घूमना पसंद करता है। घुमने का मन तो बना लेते हैं लेकिन कहाँ पर जाएँ यह प्लान करना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आप निश्चय नहीं कर पा रहे हैं की कौनसी जगह सबसे बेस्ट है जहाँ पर बोर भी नहीं हों तो हमने आपके लिए पांच ऐसी जगहों को तलाश किया है जहाँ पर आप आराम से अपनी दिवाली या गर्मियों की छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।

गोवा

Goa tour par jaye goa ka tour goa ghumne kaise jaye goa kaha jaye
गोवा

गोवा के बारे में आपने अच्छी तरह सुना होगा। गोवा अपने खूबसूरत समुन्द्रों के तटों के कारण विश्व में प्रसिद्ध है। यह शहर आपके घुमने के लिए सबसे सस्ता और बढ़िया है। लम्बे-लम्बे नारियल के पेड़, चमकीली रेत, उठती समुन्द्र की लहरें हर किसी के दिल को छू जाती हैं। यहाँ का नजारा देखते ही बनता है देखने वाला इसमें खो सा जाता है।

  • यह भी पढ़ें: बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें और अच्छे माता – पिता कैसे बने?

युमथंग की घाटी सिक्किम

Yumthang ki ghati sikkim me ghumane jaye yumthang ki ghati me kya dekhne ko milega yumthang ki ghati tour par jaye
    Photo by S S on Unsplash                                                                                                                    युमथंग घाटी

युमथंग की घाटी को फूलों की घाटी भी कहते हैं। यहाँ पर बहुत लोग भ्रमण करने आते हैं। इस घाटी के लिए सिक्किम पुरे भारत में प्रसिद्ध है। वसंत ऋतू में ज्यादा करके लोग यहाँ पर आते हैं। इसकी एक खासियत यह भी है की यहाँ पर आपको हर महीने अलग-अलग तरह के फूल देखने को मिल जाते हैं। अगर आप यहाँ पर घूमना चाहते हैं तो यह बहुत लुभावनी जगह है।

जम्मू कश्मीर द्रास

jammu kashmir dras tour par ghumne jaye jammu kashmir me kahan par ghumne jaye
जम्मू कश्मीर द्रास

जम्मू कश्मीर एशिया की दूसरी सबसे ठंडी जगहों में आती है। यहाँ का नजारा बहुत खूबसूरत है इसलिए इसको भारत की जन्नत भी कहते हैं। यहाँ पर पर्वतों पर जमने वाली बर्फ की आकृतियाँ हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। इसे लद्दाख का प्रवेश द्वार भी माना जाता है।

आगरा का ताजमहल

tajmahal tour jaye tajmahal ki ser kaise kare tajmahal kaise ghumne jaye
ताजमहल

भारत में आगरा ताजमहल के लिए जाना जाता है। ताजमहल को देखते ही पुराने दिनों की बातें याद आ जाती हैं जिनको हमने पूर्वजों से सुना था। ताजमहल की कला कृतियाँ देखने से उन लोगों का स्मरण होता है जिन्होंने ताजमहल को इतना सुन्दर रूप दिया था। ताजमहल को प्यार-मोहब्बत का प्रतीक माना जाता है। ताजमहल मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और बेगम मुमताज की मोहब्बत की निशानी है। यहाँ पर आप अपने परिवार के साथ बहुत आसानी से घूम सकते हैं।

पिंकसिटी जयपुर

pinkcity jaipur ka ka fort amber kila me ghumne jaye amer kila kaise dekhe amer kila ko dekhne kaha par jaye
आमेर किला जयपुर

गुलाबी पत्थरों से बने हुए इस शहर को पिंकसिटी भी कहते हैं। यहाँ पर पर अन्य देशों से बहुत पर्यटक आते हैं जो जयपुर की जगहों को देखकर ख़ुश होते हैं। जयपुर में कई महल हैं जो राजपूत राजाओं की विरासतों की याद दिलाते हैं। आमेर का किला, जलमहल, हवा महल यहाँ के सबसे बढ़िया भ्रमण स्थल हैं। जयपुर में घुमने के लिए हलके ठन्डे दिनों को चुने क्योंकि गर्मियों में यहाँ का तापमान ज्यादा होता है जिससे घुमने का मजा किरकिरा हो जाता है।

हम उम्मीद करते हैं की आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर यह जानकारी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें तथा ऐसी और भी रोचक जानकारी पढने के लिए हमारी साईट को सब्सक्राइब कर लें।धन्यवाद!

Leave a Comment