बार बार पेशाब का आना – कारण व उपाय – Frequent urination – causes and remedies

इंसान का जिस्म बड़ा नाजुक है कोई भी छोटी से छोटी बीमारी से बहुत परेशान हो जाता है। ऐसे ही कभी कभार बार बार पेशाब आना (Frequent urination) कोई बड़ी बीमारी नहीं है। लेकिन लगातार कई दिनो तक बार बार पेशाब आने पर अगर इसका समय रहते इलाज नहीं किया जाए तो ये गंभीर बीमारी बन जाती है। बार बार  पेशाब आने की वजह से आदमी को ऑफिस मे या कहीं भी अपने कार्य स्थल पर भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बहुत से लोग तो बार बार पेशाब आने के कारण खास प्रोग्राम और पार्टियों को भी स्किप कर देते हैं।

bar bar peshab aane ki wajah bar -bar peshab aane ka ilaj
बार बार पेशाब आने का कारण घरेलु उपाय

पेशाब करते समय जलन होना, पेशाब करते समय दर्द होना, पेशाब गाढ़ा पीला आना, पेशाब में खून या अजीब रंग आना, थोड़ा सा पानी पीते ही पेशाब करने की इच्‍छा होना , पेशाब न रोक पाना, पेशाब करने में दिक्‍कत आना, प्‍यास और भूख बढ़ना, बुखार, ठंड लगना, उल्‍टी, मतली और पीठ के निचले हिस्‍से में दर्द होना इसके मुख्य लक्षण हैं।

बार बार पेशाब आना एक गंभीर समस्या है। दिन में 8 से अधिक बार पेशाब का आना एक बीमारी का संकेत हो सकता है। गर्भवती महिला को दिन में 8 बार से अधिक बार पेशाब आना नॉर्मल है। इसलिए उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इससे  बचाव के लिए इसके कारणों को जानना आवश्यक है। इसके कुछ निम्न कारण हो सकते हैं। जिनको हम आगे डिस्कस करने वाले हैं।

बार बार पेशाब आने के 10 कारण – 10 reasons for frequent urination

  1. अत्यधिक दवा का सेवन:- बहुत दवाएं ऐसी होती हैं जिनका सेवन करने से आपको बार बार पेशाब जाने की समस्या हो सकती है।
  1. डायबिटीज़:- जिन लोगों को डायबिटीज़ है उनके शरीर मे ब्लड शुगर लेवल बढ्ने लगता है। डायबिटीज़ के मरीज के शरीर मे ग्लूकोस की मात्र बढ़ जाने पर शरीर एक्सट्रा ग्लूसकोस को पेशाब के रास्ते से बाहर निकालता है। जिसके कारण भी बार बार पेशाब आता है। 
  1. अधिक मात्रा मे शराब और कॉफी का सेवन:- अत्यधिक मात्रा मे शराब और कॉफी का सेवन भी इसका कारण हो सकता है। इसलिए आप एक बार शराब और कॉफी को बंद करके अपनी बीमारी को ठीक कर सकते हैं। 
  1. प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना:- इस बीमारी का जल्दी से पता नहीं चलता है। लेकिन इसके कारण आपको पेशाब करने मे कठिनाई, पेशाब करने के बाद भी पेशाब की इच्छा होना। यानि पेशाब करने के बाद भी भारीपन होना आदि । 
  1. ब्लड प्रेशर का हाई होना:- इसे हम शॉर्ट मे BP हाई होना भी कहते हैं। ब्लड प्रेशर बढ्ने की वजह से जिन दवाओं का आप सेवन करते हैं वो आपकी किडनी से एक्सट्रा तरल को बाहर निकालने के लिए फोर्स करती हैं। जिसके कारण भी आपको बार बार पेशाब आ सकता है।
  1. मूत्र मार्ग मे सूजन:- इसको इंटरस्टेशल सिस्टाईट्स कहते हैं। पेट के निचले हिस्से मे गंभीर चोट लगने या किसी दवाई के रिएक्शन के कारण भी मूत्र मार्ग मे सूजन आ सकती है। जिसकी वजह से आपको बार बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। 
  1. मूत्र मार्ग मे संक्रमण:- पेशाब के रास्ते मे इन्फ़ैकशन हो जाए तो ये आपको बार बार बाथरूम जाने कारण बन जाता है। इसके अलावा किडनी मे भी अगर इन्फ़ैकशन हो जाए तो ये भी एक इसका कारण हो सकता है। 
  1. मूत्राशय में पथरी या कैंसर होना:- बहुत से लोगों की पेशाब की नाली मे पथरी फंस जाती है या कैंसर हो जाता है जिससे ब्लेडर पूरी तरह से पेशाब को बाहर नहीं फेंक पाता जो की बार बार पेशाब आने का कारण बनता है। 
  1. ज्यादा पानी पीना:- कई बार हम ज्यादा पानी पी लेते हैं या फिर ठंड के मौसम मे थोड़े से पानी पीने से भी बार बार पेशाब जाना पड़ता है। ये सामान्य है इससे घबराना नहीं चाहिए। 
  1. महिलाओं की योनि मे सूजन का आना :- कई बार महिलाओं मे योन समस्या के चलते योनि मे सूजन आ जाती है जिसके कारण पेशाब करने मे तकलीफ का सामना करना पड़ता है। 

बार बार पेशाब आने का इलाज और उपाय – Treatment and remedies for frequent urination

हमारे शरीर मे बहुत सी बीमारियाँ हमारी रोज़मर्रा की लाइफ मे बदलाव और खान पान के कारण होती है। लाइफ रूटीन को संतुलित करके तथा सही खान पान से भी शरीर मे होने वाली बहुत सी समस्याओं को भी ठीक किया जा सकता है। 

क्या नहीं खाये पिये:- चाय, कॉफी, शराब, मिर्च मसालेदार खाने, मिठाई, खटाई, बाजार मे मिलने वाली तली भुनी हुई चीजें, प्लास्टिक की पन्नियों मे पैक खाद्य पदार्थ, केक आदि बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन आपको अत्यधिक मात्र मे नहीं करना चाहिए और दूषित भोजन से तो आपको बिलकुल परहेज करने की जरूरत है।

क्या खाएं और क्या करें :- संतुलित भोजन, ताजा तरल पेय पदार्थ जैसे जूस, पानी आदि, हरी सब्जियाँ, ताजा फल आदि खाना चाहिए। प्रतिदिन सुबह जल्दी उठना चाहिए और व्यायाम करने की आदत बना लें। ज्यादा भी नहीं तो हल्की कसरत और रनिंग करना चाहिए।

बार बार पेशाब आने पर घरेलु उपाय – Home remedies for frequent urination:-

सेव:- आपने सुना होगा की प्रतिदिन एक सेब डॉक्टर को दूर रखता है। सेब एक ऐसा फल है जिसमे भरपूर मात्रा में एंटी-ओक्सिडेंट, फाइबर, और फ्लैनोनोड्स जैसे अनेक प्रकार के तत्व मिलते हैं जो हमारे शरीर में होने वाली अनेक प्रकार की गंभीर समस्याओं को समाप्त कर देते हैं। आप सुबह डेलि एक सेव खाएं अगर पेशाब की समस्या रात मे हो रही है तो आप सोने से पहले भी सेब खा सकते हैं। 

दही:- दही में प्रोबायोटिक (Probiotic) बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को खतम कर बढ्ने से रोकते हैं। इसलिए अगर पेशाब मे जलन और इन्फ़ैकशन होता है तो दही का सेवन करें। 

आंवला और शहद:- सुबह शाम आंवले के जूस मे शहद मिलाकर खाने से बार बार पेशाब आने की समस्या मे राहत मिलती है।

केला:- बार बार पेशाब की वजह को ठीक करने के लिए केला भी एक अच्छा उपाय है डेलि एक दो केला का सेवन करने से फायदा होता है। केले खाने के बाद आप आंवले का रस भी पी सकते है जिससे कब्ज होने का डर भी नहीं होगा।

अनार:- अनार मे बहुत से पोषक तत्व पाये जाते हैं। रोजाना सुबह एक गिलास अनार का जूस पिये। अनार को आप अंदर के सफ़ेद छिलके सहित खाएं। अनार के छिलके को सुखाकर पीस लें और इसके चूर्ण का सेवन करने से भी पेशाब की समस्या जल्दी ठीक होने की संभावना होती है।

तुलसी:- शहद के साथ कुछ तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से भी लाभ होता है।

गाजर:-  गाजर का जूस या गाजर खाने से भी पेशाब की समस्या ठीक होती है। 

पालक:- पालक एक ऐसी सब्जी है जिसे शुगर के मरीज को डॉक्टर खाने के लिए कहते हैं ताकि पेशाब कम आए। इसलिए आप बार बार पेशाब की समस्या को ठीक करने के लिए पालक का सेवन भी कर सकते हैं। 

मेथी:- मेथी की सब्जी या मेथी के दानो को हल्की आंच से तवे पर सेक कर खाने से भी बार बार पेशाब आने की समस्या मे लाभ मिलता है।

चने:- 7 दिन तक भुने चने गुड के साथ खाने से भी बार बार पेशाब आने की प्रोब्लम ठीक हो जाती है।

पेशाब की जांच और डॉक्टर को कब दिखाएँ
  • अगर आपकी बार बार पेशाब आने की समस्या ठीक नहीं हो रही है और लंबे समय से आप परेशान है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए
  • अगर आपके पेशाब मे खून आने लग जाए तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए
  • पेट के निचले हिस्से मे दर्द या मूत्रवाहिनी मे पीड़ा होने पर भी डॉक्टर के पास जाएँ।

चेहरे से मुहांसों को कैसे हटाएं? How to Remove Acne From Face?

पेशाब की जांच:- आपकी बीमारी का सटीक पता लगाने के लिए डॉक्टर आपसे जांच करवाने के लिए कह सकते हैं जो की कुछ जांच ये भी हो सकती है जैसे कि- यूरोडायनामिक टेस्ट (Urodynamic Test), अल्ट्रासाउंड (ultrasound), ब्लेडर की कंडिशन का पता लगाने के लिए टेस्ट, अन्य न्यूरोलॉजिकल या योन रोग जांच आदि।

डॉक्टर आपसे क्या क्या पूछ सकता है – What the doctor might ask you
  • डॉक्टर आपके बार बार पेशाब आने की बीमारी का पता लगाने के लिए आपस कुछ बाते भी पूछ सकते हैं जैस की-
  • आप दिन मे कितनी बार पेशाब जाते हैं।
  • आपको पेशाब करते समय कहाँ पर दर्द होता है।
  • आप कितना पेशाब करते हैं। 
  • पेशाब रुक रुक कर आता है या एक साथ निकाल देते हैं।
  • पेशाब का कलर कैसा आता है।
  • पेशाब बदबू आती है या नहीं।
  • पेशाब के साथ चिपचिपा पदार्थ भी आता है या नहीं।
  • पेशाब मे रुकावट महसूस होती है या नहीं। 
  • आप कोई नशा तो नहीं कर रहे हैं। 
  • आप खाने मे क्या क्या लेते हैं आदि।
  • पेशाब करते समय बीच मे रोक सकते हैं या नहीं।

निष्कर्ष:- सभी आवश्यक जांच करवाने के बाद डॉक्टर आपकी बार बार पेशाब आने की बीमारी का इलाज करेगा। अतः अगर आपको  बार बार पेशाब आने की समस्या है तो इसको इगनोर नहीं करना चाहिए। क्योंकि कोई भी बीमारी हो छोटी से बड़ी बनती है। पेशाब मे संक्रमण (infection) ज्यादा होने पर ये गंभीर रूप ले लेता है जिससे किडनी पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए समय रहते जांच करवाकर पूर्ण रूप से इलाज करवाना चाहिए।