कच्चे आम का अचार कैसे बनाएं 5 आसान स्टेप में

अगर आप सीखना चाहते हैं कि कच्चे आम का अचार कैसे बनाएं तो सही जगह आए हैं। अपने देश के लगभग हर घर में आपको खाने के साथ अचार जरूर मिल जाएगा। चाहे घर मे रोज अलग अलग तरह की सब्जी बनती हो लेकिन आम के अचार की एक फांक आपको जरूर मिलेगी। इस पोस्ट के लास्ट तक आप घर पर आम का अचार बनाने की विधि (Aam ke achar ki recipe) सीख जाएंगे।

घर पर बना आम का अचार एक कांच के बर्तन में – पारंपरिक भारतीय रेसिपी

आम का अचार खट्टा, तीखा, मसालेदार स्वाद का ऐसा मेल होता है जो हर निवाले को खास बना देता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये छोटा सा अचार का टुकड़ा इतना खास क्यों है? आम का अचार न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, और सेहत से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

भारत मे बनने वाले अचार

भारत के हर राज्य का अपना खास अचार होता है। कहीं ये तीखा होता है, कहीं मीठा और कहीं खट्टा। लेकिन कच्चे आम का अचार पूरे देश में एक समान लोकप्रिय है।
उत्तर भारत में “कटहल का अचार” या “नींबू का अचार” भी प्रचलित हैं, लेकिन आम के अचार के मुकाबले में सब नीचे हैं यानि भारत मे सबसे ज्यादा आम के अचार को पसंद किया जाता है।

भारत मे बनने वाले कुछ प्रसिद्ध अचार

• आंध्र का अवकाया अचार (Avakaya Pickle): सरसों और लाल मिर्च की तीखी फोड़।
• पंजाबी आम अचार: हल्का खट्टा और सरसों के तेल में डूबा हुआ।
• गुजराती मीठा आम अचार: गुड़ के साथ पकाया हुआ।

आइये अब जानते हैं बाजार मे मिलने वाले और घर के बने हुये अचार के बारे मे-

घर का बना अचार vs बाजार का अचार

आजकल लोग बड़े आलसी हो गए हैं सबको बना बनाया चाहिए फिर चाहे वो कोई भी चीज हो। थोड़ी सी मेहनत के डर से अपनी सेहत से खिलवाड़ करते हैं। बाजार मे मिलने वाले अचार की 100 प्रतिशत गारंटी नहीं होती की वो शुद्ध ही होंगे। आजकल बाजार में सैकड़ों ब्रांड्स मिलते हैं लेकिन घर का बना अचार अलग ही बात है। जब हम आपको इस लेख के मधायम से बता रहे हैं कि आम का अचार कैसे बनाएं तो आपको क्या समस्या है बिंदास होकर बनाइये।

यह भी पढ़ें :- आंवला का सेवन करने के फायदे, गुण और नुक्सान

घर पर आम का अचार बनाने की खासियत:

  • कंसर्वेटिव फ्री (Preservative Free)
  • घर की सफाई और शुद्धता
  • मां/दादी के हाथ का स्वाद

तो चलिये अब हमारा मुख्य पॉइंट था उस पर आते हैं और जानते हैं की घर पर आम का स्वादिष्ट अचार कैसे तैयार किया जाता है।

घर पर आम का अचार कैसे बनाएं – Step by Step Recipe in Hindi

आम का अचार बनाने के लिए सामग्री:

  • 1 किलो कच्चे आम (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  • 250 ml शुद्ध सरसों का तेल
  • 2 बड़े चम्मच सौंफ
  • 1 चम्मच मेथी दाना
  • 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • नमक – स्वादानुसार या जितना आपको ठीक लगे (वैसे थोड़ा ज्यादा ही चलता है अचार में)

आम का आचार बनाने की विधि (तरीका):

  • आम धोकर एक कपड़े पर अच्छे से सुखा लें। नमी बिलकुल नहीं रहनी चाहिए।
  • एक बर्तन में सारे मसाले मिलाएं और आम के टुकड़ों में अच्छे से लपेट दें।
  • सरसों के तेल को गर्म करें , फिर ठंडा होने पर उसमें आम और मसाले डाल दें।
  • अब इस मिश्रण को कांच के बर्तन में भरें और 6-7 दिन तक धूप में रखें।
  • रोज़ एक बार अच्छे से हिलाते रहें।

नोट: अचार को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए हमेशा साफ और सूखा चम्मच ही इस्तेमाल करें।

आम के अचार के स्वास्थ्य लाभ – Health Benefits of mango pickle

  1. पाचन में सहायक: इसमें मौजूद मेथी, सौंफ और हल्दी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं।
  2. एंटीऑक्सीडेंट गुण: आम और मसालों में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
  3. भूख बढ़ाता है: जो लोग कम खाते हैं, उनके लिए अचार एक प्राकृतिक भूख बढ़ाने वाला है।
  4. इम्यूनिटी बढ़ाए: हल्दी और सरसों शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़ें :- बार बार पेशाब का आना – कारण व उपाय

अचार जल्दी खराब होने से बचाने के लिए कुछ

  • अचार तेल में पूरी तरह डूबा हुआ होना चाहिए।
  • नमक पर्याप्त मात्रा में डालना चाहिए क्योंकि इससे इसकी लाइफ बढ़ जाती है।
  • कोई भी गीली चीज़ (जैसे हाथ, चम्मच) अचार में नहीं डालने चाहिए

आम का अचार किन-किन चीज़ों के साथ खा सकते हैं ?

आजकल लोग जबान के स्वाद के आदि हो गए हैं हर चीज को खाने का नया नया तरीका निकाल लेते हैं। लेकिन कभी कभी इससे स्वस्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए थोड़ा जानकारी लेकर ही चीजों का सेवन करना चाहिए। अचार के साथ कुछ खाने योग्य चीजें हैं जो आपका स्वाद भी बढ़ाएँगी और आपके लिए फायदेमंद भी होंगी।

  • गरमा-गरम पराठों के साथ
  • दाल-चावल के साथ
  • पूरी-सब्ज़ी के साथ
  • रोटी के साथ
  • बिरयानी मे भी डाल सकते हैं

भारत के त्योंहारों पर बनने वाले अचार

त्यौहारों में जैसे होली, दीवाली, या सावन के दिनों में, अचार बनाना एक पारिवारिक रिवाज होता है।
दादी-नानी के साथ मिलकर छत पर अचार सुखाना, बर्तन साफ करना ये सब सिर्फ खाना नहीं, यादें भी बनाता है।

यह भी पढ़ें:- चेहरे से मुहांसों को कैसे हटाएं?

आचार बनाते समय कुछ जरूरी टिप्स जो

• अचार बनाते समय बर्तन और चम्मच बिल्कुल सूखे होने चाहिए । नमी से अचार जल्दी खराब हो सकता है।
• धूप में रखने से अचार जल्दी पकता है और लंबे समय तक चलता है।
• सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से फंगस नहीं लगता।

आम के अचार से संबन्धित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ) ❓

1. आम के अचार को कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं?

अगर आप अचार को सही तरीके से स्टोर करते हैं यानी साफ बर्तन, पर्याप्त तेल और नमक के साथ, और नमी से बचाकर रखते हैं तो यह 1 से 2 साल तक भी चल सकता है। अचार जितना पुराना होता है, उसका स्वाद उतना ही गहरा और चटपटा हो जाता है।

2. क्या अचार में सरसों का तेल ज़रूरी है?

हां, सरसों का तेल अचार में बहुत ज़रूरी होता है।
यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि एक Natural preservatives की तरह काम करता है। यानी अचार को लंबे समय तक खराब होने से बचाता है। अगर आप सरसों का तेल नहीं इस्तेमाल करना चाहते, तो तिल का तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं लेकिन स्वाद मे फर्क पड़ जाएगा।

3. बिना धूप के अचार कैसे बनाया जा सकता है?

हाँ बनाया जा सकता है। अगर आपके पास धूप का विकल्प नहीं है जैसे अपार्टमेंट या बारिश का मौसम हो तो आप अचार को रसोई में किसी गर्म और सूखी जगह पर भी रख सकते हैं।

निष्कर्ष:

अगर आपने अभी तक अचार नहीं बनाया है तो इस आम का अचार बनाने की रेसिपी को फॉलो करके आप घर पर अचार बना सकते हैं। और आम का अचार कैसे बनाएं घरवालों को भी इसके बारे मे बता सकते हैं। अगर आपने अचार बना लिया है तो कमेंट करके बताएं आपने किस तरह का अचार बनाया है। आपके आम का अचार स्वाद बना है या नहीं। घर पर घी की रोटी के साथ दादी के हाथ का बना हुआ आम का अचार खाने का अलग ही मजा है। अगर आपके मन में अचार से जुड़ा कोई और सवाल हो, तो हमें कमेंट में ज़रूर बताएं। हम उसे भी इस पोस्ट में शामिल करेंगे!

Also Read:- स्वास्थ्य के लिए दिन मे कितनी बार खाना खाना चाहिए?

Also Read:-आंवला का सेवन करने के फायदे, गुण और नुक्सान