प्लास्टिक के बर्तनों के दाग – धब्बों को साफ़ करने के तरीके

आप जानते हैं की प्लास्टिक के बर्तनों का चलन खूब जोरों से चल रहा है। हर कोई ज्यादातर प्लास्टिक के बर्तनों का ही उपयोग कर रहा है। हो सकता है आप भी करते हों अगर हाँ तो इस लेख में हम आपको प्लास्टिक के बर्तनों के साफ़ करने के तरीके बताएँगे जिनसे आप तुरंत बर्तनों को क्लीन कर सकते हैं। बर्तनों को तरह-तरह के पाउडर से रगड़-रगड़ कर धोने से भी दाग रह जाते हैं। इसलिए आपको चिंता करने की जरुरत नहीं हैं क्योंकि लगभग हर चीज़ का हल होता है। हम आपको ऐसी ही नयी नयी टिप्स लाते रहेंगे। बस आप हमारे साथ जुड़े रहिये।

bartan saaf kaise kare, bartano ko saaf karne ke tarike, bartano ke dag kaise hataye, bartan ke dag dhabbe kaise clean kare, bartan ke daag dhabbon ko saaf kaise kare, bartano ki badbu kaise dur kare

बर्तनों को साफ़ कैसे करें? बर्तनों के दाग-धब्बों को दूर करने के तरीके

ब्लीच का प्रयोग करें

ब्लीच का इस्तेमाल हम कपड़ों पर लगे दाग-धब्बों को हटाने के लिए करते हैं। लेकिन अगर आप नहीं जानते हैं की ब्लीच से प्लास्टिक के बर्तन भी साफ़ किये जा सकते हैं तो जान लीजिये। प्लास्टिक टिफ़िन में आने वाली गंध और धब्बों को दूर करने के लिए आप लिक्विड क्लोरिन ब्लीच का सावधानी पूर्वक उपयोग कीजिये। आपका किसी भी प्रकार का प्लास्टिक बर्तन पर न हटने वाला दाग भी हट जायेगा।
  • घुमने का मन बना लिया है तो जाएँ भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर

बैंकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

बैंकिंग सोडा के बारे में तो आप अच्छी तरह जानते होंगे। इसका इस्तेमाल हम खाने में करते हैं। लेकिन इसी बैंकिंग सोडा को आप अपने घर में बरतनों को साफ़ करने के लिए भी कर सकते हैं। 3 से चार चम्मच बैंकिंग सोडा ले लें अगर बरतन जयादा हैं तो आप इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं। इसको एक बाल्टी पानी में डालकर अच्छी तरह घोल लें। इसके बाद इसमें सभी बर्तनों को डुबों दें और 25 से 30 मिनट तक भीगने दें। जब बर्तन अच्छी तरह भीग जाएँ। बर्तन साफ़ करने के स्क्रब से अच्छी तरह रगड़ कर साफ़ कर लें। आपके बरतना नए जैसे चमकने लगेंगे।

सिरका का प्रयोग करें

बर्तनों में सफाई लाने के लिए आप सिरका इस्तेमाल कर सकते हैं। लगभग सिरका हर घर में मिल जाता है। अगर आपके पास सिरका नहीं है तो आप बाजार से भी खरीद सकते हैं। सिरका से बरतना के धब्बे साफ़ करने के लिए बर्तनों के अनुसार पानी में सिरका घोल लें तथा इसमें बर्तनों को कुछ समय तक भीगने के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रब से रगड़ कर बर्तनों को साफ़ कर लें। इससे आपके बर्तनों में चमक भी आएगी और बदबू भी दूर होगी।
  • अभी भी जारी है ये दिवाली ऑफर । Honor Mobile Phone Discount Offer
हमने आपको बर्तनों को साफ़ करने के आसन और सस्ते तरीके बताएं हैं। अगर आप एक गृहिणी हैं तो आपके लिए यह टिप्स बहुत मददगार साबित होंगी। बर्तनों में आने वाली बदबू और जिद्दी दागों के लिए यह तरीके बहुत बढ़िया हैं। इन्हें आप अपनी सहेलियों को भी बता सकती हैं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसको अपने मित्रों के साथ शेयर जरुर करें। अगर आप ऐसी ही नयी नयी जानकारी रोज पढना चाहते हैं तो हमारी साईट के सब्सक्राइब बॉक्स में ईमेल डालकर फ्री सब्सक्राइब कर सकते हैं। Good Luck!

Leave a Comment