Har Ghar Tiranga: अभियान का हिस्सा बनने से पहले जान लें तिरंगे के नियम, ऐसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट

15 August 2022 को हमारे देश की आजादी के 75 साल पूरे हो जायेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इसमें सभी देशवासिओं से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की गई है। अगर आप भी इस अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपको भी अपने घर पर तिरंगा लगाना होगा। लेकिन तिरंगा एक राष्ट्रध्वज है इसलिए इसके कुछ नियम भी हैं जिनका पता होना आपको बहुत जरुरी है। अगर आप अपने घर पर तिरंगा फहरा रहें है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि अनजाने में आपसे तिरंगे के नियम टूट सकते हैं। इसलिए राष्ट्र धवज के नियमों को जानकर उनका पालन करना बहुत ही जरूरी है।

Har Ghar Tiranga: अभियान का हिस्सा बनने से पहले जान लें तिरंगे के नियम, ऐसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट

हम सभी भारतीय लोग तिरंगे का सम्मान करते हैं और तिरंगे के प्रति लोगों में एक श्रद्धा होती है तथा तिरंगा संपूर्ण राष्ट्र के लिए गौरव का प्रतीक है। ऐसे में अगर किसी कारणवश तिरंगा फट गया हो या फिर किसी अन्य वजह से खंडित हो गया हो तो उसका क्या करना है इसको भी लेकर कुछ नियम बने हैं। निचे हमने बताया है की तिरंगा को लेकर आपको किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप अपने घर पर तिरंगा लगा रहे हैं तो इसका सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं, इसके बारे में भी हमने इसी पोस्ट में बताया है।

जो लोग अपने घर पर तिरंगा लगा रहे हैं तो वो भी हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने के बाद आप इसका सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं। सर्टिफिकेट को डाउनलोड करके आप इसे सोशल मीडिया पर शेयर करके अपने करीबी और मित्रों को बता सकते हैं की आप हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बन गए हैं।  इसके अलावा आप हर घर तिरंगा अभियान सर्टिफिकेट डाउनलोड करके इसको प्रिंट करवा कर अपने घर में भी रख सकते हैं। इसका पूरा तरीका हम यहां पर बता रहे हैं।

ऐसे करें हर घर तिरंगा अभियान का रजिस्ट्रेशन और डाउनलोड करें सर्टिफिकेट

सबसे पहले https://harghartiranga.com/ वेबसाइट पर जाना है। या फिर आप यहां पर क्लिक करके डायरेक्ट इस वेबसाइट को ओपन कर सकते हैं।

इसके बाद आपको ऑरेंज कलर में दिख रहे Pin a Flag ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। निचे आप इमेज में भी देख सकते हैं।

Har Ghar Tiranga: अभियान का हिस्सा बनने से पहले जान लें तिरंगे के नियम, ऐसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट
Click Pin a Flag Option

इसके बाद आपसे आपकी लोकेशन का एक्सेस मांगा जाएगा तो आपको इसको Allow कर देना है।

इसके बाद आपको प्रोफाइल पिक्चर पर जो हरे रंग के कैमरा का आइकॉन है उसपर क्लिक करके अपनी प्रोफाइल फोटो लगा देनी है। अगर आप प्रोफाइल फोटो नहीं लगाना चाहते तो इसको स्किप कर सकते हैं।

फिर आपको  यहाँ पर अपना नाम और मोबाइल नंबर डालना है।

इसके बाद आप Next बटन पर क्लिक करना होगा।

Har Ghar Tiranga: अभियान का हिस्सा बनने से पहले जान लें तिरंगे के नियम, ऐसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट
Fill Name and Mob. No.

इसके बाद अगले पेज में आपके सामने मैप ओपन हो जायेगा यहाँ आपको अपने तिरंगा की पॉजिशन (लोकेशन को पिन ) को मार्क करना है जहाँ पर आपने तिरंगा लगाया है। यहाँ पर आप अपने शहर उसके बाद गावं को सर्च करके Pin a Flag पर क्लिक करके पॉजिशन मार्क कर सकते हैं। 

Har Ghar Tiranga: अभियान का हिस्सा बनने से पहले जान लें तिरंगे के नियम, ऐसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट
Mark Your Flag Position in Map

इसके बाद आपका सर्टिफिकेट तैयार हो जाएगा।

इसके बाद आपके सामने ऐसा एक ऐसा पॉपअप आएगा जिसमे लिखा होगा “Congratulations Your flag has been Pinned” इसके निचे आपको “Download Certificate” का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करना है।

Har Ghar Tiranga: अभियान का हिस्सा बनने से पहले जान लें तिरंगे के नियम, ऐसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट
Your flag has been pinned

इसके बाद आपके सामने आपका सर्टिफिकेट आ जायेगा निचे डाउनलोड पर क्लिक करके इसको डाउनलोड कर लेना है।

Har Ghar Tiranga: अभियान का हिस्सा बनने से पहले जान लें तिरंगे के नियम, ऐसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट
Download your har ghar tiranga certificate

इसके बाद आप इस सर्टिफिकेट को सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

राष्ट्रध्वज तिरंगा के नियम और जरुरी बातें जिनको आपको ध्यान रखना जरूरी है

तिरंगे को उल्टा करके फहराया नहीं जाना चाहिए यानि केसरिया रंग की पट्टी को नीचे की पट्टी के रूप में नहीं रखना चाहिए। केसरिया पट्टी हमेशा ऊपर की तरफ ही होनी चाहिए।

क्षतिग्रस्त, बिगड़ा हुआ, टूटा हुआ तिरंगा फहराया नहीं जाएगा।

तिरंगा किसी भी व्यक्ति या वस्तु को सलामी देते समय नीचे झुकाना नहीं चाहिए।

किसी भी अन्य ध्वज या झंडे को तिरंगे से ऊपर या उसके अगल-बगल में नहीं रखा जाएगा।

तिरंगे का उपयोग किसी उत्सव, समारोह, त्योहार, पर्व, अनुष्ठान, थाली, ध्वज-पट्ट या किसी अन्य तरीके से सजावट के लिए नहीं किया जाएगा।

तिरंगा पानी में, जमीन पर या फर्श पर या रास्ते, पगडंडी को नहीं छूना चाहिए।

तिरंगे को किसी भी ऐसे तरीके से प्रदर्शित या बांधा नहीं जाएगा जिससे उसे कोई क्षति होने की संभावना हो।

तिरंगे को किसी अन्य ध्वज या झंडे के साथ एक ही मास्टहेड (फ्लैग पोल का शीर्ष भाग) से एक साथ नहीं फहराया जाना चाहिए।

तिरंगे का उपयोग किसी भी वक्ता, सभापति, भाषण देनेवाला या बोलने वाला की मेज ढकने के लिए नहीं किया जाना चाहिए और न ही उसे वक्ता के मंच पर लपेटा जाना चाहिए।

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को रोकने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा नियम

भारतीय ध्वज संहिता : राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को रोकने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा नियम भी दिए गए हैं। जिसके तहत राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 के अनुसार इन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। निजी शवयात्रा या अंतिम संस्कार सहित किसी भी अंतिम संस्कार के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को कवर के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग किसी भी प्रकार की पोशाक या वर्दी बनाने के लिए नहीं किया जाएगा और न ही इसे कशीदाकारी या कुशन, रूमाल, नैपकिन या किसी ड्रेस सामग्री पर मुद्रित किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज पर कोई अक्षर लेखन नहीं होना चाहिए. इसका उपयोग किसी वस्तु को लपेटने, कोई वस्तु प्राप्त करने या वितरित करने के लिए नहीं किया जाएगा। किसी भी वाहन के साइड या किनारे, पीछे और ऊपर को ढंकने के लिए राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग नहीं किया जाएगा।।