Doctor दवाई पर्ची पर Rx शब्द क्यों लिखते हैं और इसका मतलब क्या होता है?

हेल्लो दोस्तों आज आपको इस लेख में बहुत गौर करने वाली बात बताने जा रहा हूँ, एक बहुत ही काम की चीज़ जिस के बारे में आपने ज़िन्दगी में कम से कम एक बार तो ज़रूर सोचा ही होगा। वह यह की Doctor जब पर्ची या किसी भी कागज पर मरीज के लिए दवाई लिखता है तो कोई भी टेबलेट सिरप या इंजेक्शन लिखने से पहले एक वर्ड को लिखता है जिसका नाम है “Rx” की आप जानते हैं की डॉक्टर Rx को क्यों लिखता है। हो सकता है आपको इसके बारे में नहीं पता हो क्यूंकि इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। तो चलिए दोस्तों हम इसके बारे में कुछ चर्चा करते हैं।

doctor parchi par rx kyo likhte hain dawai likhne se pehle doctor parchi par rx likhne ka matlab kya hai rx ka meaning in medical in hindi
दोस्तों मेरा नाम Bilal Ahmad है और इस वेबसाइट पर यह मेरी First पोस्ट है। मुझे आप इस वेबसाइट का ऑथर समझ सकते हैं। आपका ज्यादा टाइम न लेते हुए मैं सीधे अपने टॉपिक पर बात शुरू करता हूँ।

Doctor पर्ची पर क्यों लिखते हैं Rx वर्ड और इसका मतलब क्या है ?

जब हम Doctor के पास जाते हे और डॉक्टर हमे कोई टेबलेट या कोई सिरप या कोई ड्राप लिखता है तो पहले वो लिखता है Rx तो सभी लोग तो इस पर ध्यान नहीं देते और Patitent को तो अपनी बीमारी के अलावा ध्यान क्या रहता है। साफ बात है बहुत से लोगों दिमाग में ये ख्याल तो ज़रूर ही आता होगा की आखिर ये Rx का मतलब होता क्या है तो चलो में आपको बताता हूं कि इस का क्या मतलब है।
    कई Doctor भी नही जानते Rx Word की कहानी
    Rx को Doctor लिखते तो हैं लेकिन उनको भी इसके बारे में पता नहीं होता है की इसको क्यों लिखा जाता है। जब इस वर्ड को हम दवा पर्ची पर लिखा देखते हैं तो हमे भी इसके बार में जानने की इच्छा ज़रूर होती है। 

    Rx नाम का लैटिन भाषा में एक चिन्ह होता है जिसका मतलब TAKE होता है। अगर इस इंग्लिश वर्ड Take को देखा जाए तो Rx का हिंदी मतलब “लेना” होता है। लेकिन मुझे लगता है यह भी इसके लिए फिट नहीं बैठता है। लेकिन हमे क्या हमे तो इसके बारे में कुछ चर्चा करनी है। हो सकता है आप लोगों में से कोई हो जो इसका सटीक और सही मतलब जनता हो या इसके बारे में कुछ अपनी सोच रखता हो। अगर आप इसके बारे में हमे कुछ बताना चाहते हैं तो कमेंट में बता सकते हैं अगर आपकी जानकारी सही हुई तो हम उसको इस लेख सम्मलित जरुर करेंगे।

      अगर हम इसका मतलब Take माने तो इसका बिलकुल सीधा सा मतलब हो गया की डॉक्टर आपके पर्चे पर लिखी हुई दवाएं लेने को कह रहा है। इस बात का तो शायद हर किसी को पता होगा लेकिन Rx शब्द के पीछे की जो असली कहानी है उसे डॉक्टर भी नही जानते। इसके बारे में एक और ऐतिहासिक कहानी जिसके बारे में हम कुछ भी नहीं कह सकते की यह इसके लिए सही है या गलत बस अनुमान लगा सकते हैं।

      कहते हैं की Rx होरस की आँखों जैसा है। होरस को बहुत से यूनानी लोग देवता मानते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें की चिकित्सा के क्षेत्र में यूनान का बहुत बड़ा हाथ रहा है शुरू से ही यूनान में औषधियों के बारे में खोज होती रही है। यूनान के बहुत से लोगों के एक देवता हैं होरस जिनकी आंखे देखने में Rx शब्द की तरह लगती हैं। वहां के लोग होरस की आँखों को स्वास्थ्य का प्रतीक मानते हैं हो सकता है इसी वजह से डॉक्टर के पर्चे पर Rx लिखा जाता हो लेकिन कई सारे डॉक्टर इस के बारे में जानते तक नही हैं।

        तो दोस्तों आप समझ गए होंगे की Doctor पर्ची पर दवाइयां लिखने से पहले इस खास वर्ड “Rx” का उपयोग क्यूँ करता है। कैसी लगी आपको यह जानकारी एक बार कमेंट में जरुर बताएं।

        3 thoughts on “Doctor दवाई पर्ची पर Rx शब्द क्यों लिखते हैं और इसका मतलब क्या होता है?”

        Leave a Comment